चलती स्कूटी में लगी आग, महिला और बच्चे ने कूदकर बचाई जान

Monday, April 20, 2026 - 18:42
Updated: 6 months ago
0
चलती स्कूटी में लगी आग, महिला और बच्चे ने कूदकर बचाई जान

नानाखेड़ी मंडी गेट के सामने एबी रोड पर चलती हुई स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई, सवार महिला और बच्चा तत्काल ही गाड़ी से खुंद गए, और देखते ही देखते आग की लपटों में तब्दील हो कर पूरी तरह जल गई स्कूटी।

घटना को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज गर्मी का प्रकोप था या पेट्रोल स्कूटी में कोई फॉल्ट कि सड़क पर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई।

 घटना दोपहर पौने बारह बजे की बताई गई है।

 गुना के नानाखेड़ी मंडी तिराहे पर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि स्कूटी सवार महिला चिंगारी देखकर तत्काल स्कूटी साइड में रोककर उतर गई।

 कुछ ही देर में स्कूटी आग का गोला बन गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक स्कूटी जलकर राख हो चुकी थी सिर्फ लोहे का ढांचा ही बचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User