चन्द्रप्रभू रथयात्रा महामहोत्सव में दौज मेला का पूर्व सांसद दिवाकर ने किया शुभारम्भ

Monday, October 2, 2023 - 20:58
Updated: 3 years ago
0
चन्द्रप्रभू रथयात्रा महामहोत्सव में दौज मेला का पूर्व सांसद दिवाकर ने किया शुभारम्भ

हाथरस, (आरएनआई) 2 अक्टूबर। श्री चंद्रप्रभु वार्षिक रथयात्रा महामहोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित दौज मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के पति व पूर्व  सांसद राजेश दिवाकर ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने  कार्यक्रम में उपस्थित श्रमण मुनि श्री विश्व विजय सागर जी महाराज जी के दर्शन कर तथा उनके चरणों में  श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ  पचरंगा झंडे की पूजा अर्चना करके किया गया। जैन समाज के लोगो द्वारा पूर्व सासंद राजेश दिवाकर का फूल माला व दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री पंकज जैन ने कहा कि पिछले काफी समय से  नयाबांस में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया हैं । गांव के अलावा जैन समाज के मंदिर को  आने वाले लोगों को सड़क के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं।उन्होंने पूर्व सांसद से सड़क निर्माण कराये जाने की मांग रखी। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि वह श्री चंद्रप्रभू भगवान जैन मंदिर के लिए  सड़क निर्माण कराने का पूरा प्रयास करेंगे और साथ ही यहां एलईडी लाइट व हैंडपंप भी लगवाया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर चंद्रप्रभू भगवान का एक बोर्ड भी लगाया जाएगा। जिससे कि दूसरे जनपदों से आने वाले लोगों को यह पता चल सके कि 1008 श्री चंद्रप्रभु भगवान अतिशय क्षेत्र का मंदिर  कहां बना हुआ है । जैन समाज के लोगो ने पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी व  पूर्व सासंद राजेश दिवाकर जिन्दावाद के नारे लगाए और उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में श्री जैन नवयुवक सभा  के अध्यक्ष उमाशंकर जैन , मुकेश जैन,  पंकज जैन, कमलेश जैन, सुधीर जैन  मंडी समति निरीक्षक उमेशचंद जैन, आकाश जैन ,राजा बाबू जैन, सत्येंद्र जैन, पूर्व सभासद धीरज जैन, गगन जैन, शेलेन्द्र जैन, महेंद्र जैन , महेश चंद जैन, जिनेंद्र जैन सिंपल,  डिंपल जैन, राकेश जैन, अतुल जैन वसुंधरा, अनिल जैन फोटो वाले, बॉबी जैन, नितिन जैन ,धन्य कुमार जैन, निखिल जैन , नेमिचंद जैन, पुलकित जैन, पवन जैन , जितेंद्र जैन ,तनु जैन आदि  जैन समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User