जिले के सोनकच्छ के पीपलरावाँ गांव में  सोमवार सुबह घिचलाय के लकुमड़ी रोड स्थित खेत की मेड़ पर अज्ञात शव मिला

Jan 3, 2024 - 11:37
Jan 3, 2024 - 11:37
 0  1.4k

देवास (आरएनआई) जिले के सोनकच्छ के पीपलरावाँ गांव में  सोमवार सुबह घिचलाय के लकुमड़ी रोड स्थित खेत की मेड़ पर अज्ञात शव मिला था।शव मिलने की खबर के बाद आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई।सूचना मिलने पर पीपलरावां पुलिस मौके पर पंहुची एवं प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की अल सुबह घिचलाय के लकुमड़ी रोड स्थित खेत मालिक दिलीप गालोदीया  ने गांव के महिपाल धाकड़ को फोन पर बताया कि मेरे खेत के रास्ते पर एक अज्ञात  युवक का शव पड़ा है। महिपाल धाकड़ द्वारा इसकी सूचना सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी।जैसे ही अज्ञात शव की खबर क्षेत्र में फैली वैसे ही ग्रामीणों की भीड़ मोके पर जमा हो गई।वही सूचना मिलने के बाद थाना टीआई अभिनव शुक्ला भी मौके पर पुलिस बल के सांथ  मौके पर पहुंचे। टीआई शुक्ला ने मोके पर शव की स्थिति देखकर जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलवाई एवं उच्च अधिकारी को सूचना दी।सूचना मिलने पर एसडीओपी सोनकच्छ भी मौके पर पंहुचे। वही सूचना के फोरेंसिक टीम के अधिकारी आरसी भाटी ने  घटना स्थल स्थल पंहुचे एवं स्थल का सूक्ष्मता से अध्ययन किया गया। मृतक की पहचान राकेश पुत्र कैलाश नारायण पटेल जाती खाती उम्र करीब 30 वर्ष निवासी खड़ी पार्वती जिला सिहोर के रूप के हुई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए सोनकच्छ भेजकर जांच शुरू की।

दिनभर की मशक्कत के बाद भी मामले की गुत्थी नही सुलझी- अज्ञात शव मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई।शव के सिर एवं अन्य जगहों पर चोंट के निशान भी है।फोरेंसिक टीम ने भी अपने स्तर से जांच की है।किंतु खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में कोई ठोस निर्णय नही दे पाई।हालांकि फोरेंसिक टीम अधिकारी भाटी ने मामले को प्रथम दृष्टियों में हत्या का बताया है।मामले की जांच की जा रही है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0