घर के बाहर बेटे के सामने गोली मारकर मां की हत्या, लूट के इरादे से नकाबपोश दो बदमाशों ने किया हमला, CCTV फुटेज आया सामने

Monday, July 29, 2024 - 22:35
Updated: 2 years ago
0
घर के बाहर बेटे के सामने गोली मारकर मां की हत्या, लूट के इरादे से नकाबपोश दो बदमाशों ने किया हमला, CCTV फुटेज आया सामने

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर में एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया है, घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है, बदमाश बाइक से पीछा करते हुए हुए आये घर के दरवाजे पर रुके बेटे से सोने की चेन छीनने की कोशिश की और इसी दौरान गोली चला दी गोली मां अनीता गुप्ता को लगी जिससे वे घायल हो गई उन्हें अपोलो आस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया ही जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है

घर के बाहर बाहर बदमाश ने मारी गोली, महिला की मौत  

महिला के दामाद एडवोकेट रोहित गुप्ता ने मीडिया को बताया कि मेरी 55 वर्षीय सास अनीता गुप्ता मेरे साले जय के साथ डॉक्टर के यहाँ गई थी वे लौटकर घर प्रीतम विहार गुड़ी गुदा का नाका आ रही थी , जब वे घर के दरवाजे पर पहुंची तो उनका पीछा करते आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों में से एक ने उतरकर जय पर कट्टा तान दिया और उसकी सोने की चेन मांगी, नहीं देने पर बहस होने लगी इतने में मां बेटे कुण्डी खोलकर घर में घुस गए तो बदमाश ने जाली में से गोली चला दी जो अनीता गुप्ता के सीने में धंस गई , उन्हें अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, रोहित ने घटना के पीछे रंजिश की भी आशंका जताई है।

घटना का सीसीटीवी आया सामने, पुलिस ने मामला दर्ज किया 

अस्पताल पर पहुँचे सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा कि परिजनों ने जो कहा है उसके मुताबिक चेन मांगने और पुराने रंजिश को लेकर बात बताई है, मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात नाकाबपोश दो बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। उधर सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें पीछा करते और फिर चेन मांगते और गोली मारता बदमाश दिखाई दे रहा है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User