घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, ग्वालियर बॉर्डर पर कार-ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत

Jan 31, 2026 - 21:24
Jan 31, 2026 - 21:24
 0  351
घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, ग्वालियर बॉर्डर पर कार-ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत

ग्वालियर (आरएनआई) शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर बॉर्डर के पास महाराजपुरा थाना क्षेत्र में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दृश्यता बेहद कम होने के चलते हुआ बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कोहरे के चलते क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा, वहीं पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0