ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर हाईवे पर पकड़े गोवंश

Sunday, January 8, 2023 - 01:39
Updated: 4 years ago
0
ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर हाईवे पर पकड़े गोवंश

शाहाबाद हरदोई। छुट्टा गोवंशों से फसलों को न बचा पाने से नाराज ग्रामीणों के सब्र का प्याला छलक गया । तकरीबन चार ग्रामों के लोगों ने हाईवे पर लाठी डंडे और रस्सियां लेकर दो घंटे तक गोवंशों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा। बड़ी संख्या में गोवंशों को एकत्रित किया गया जिन्हें एक पिक अप डाले में लादकर गौशाला भिजवाया गया। शाहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत मियांपुर में प्रधान प्रतिनिधि और सेक्रेटरी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे एवं रस्सियां लेकर हाईवे पर दौड़ा दौड़ा कर छुट्टा गोवंशों को पकड़ा और गोवंशों को गौशाला भिजवाया गया। आपको बताते चलें मियांपुर तथा आसपास के ग्रामीण छुट्टा गोवंशों से काफी परेशान थे। उन्हें रात रात भर जाग कर अपनी फसलों को रखाना पढ़ रहा था। तमाम बार प्रशासनिक अधिकारियों से गोवंशों के बारे में शिकायत की गई परंतु कोई रिजल्ट नहीं मिल सका। आज प्रधान प्रतिनिधि ने सेक्रेटरी को बुलाया और बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों का सहारा लेकर गोवंशों को पकड़ा। इस दौरान कई ग्रामीणों के चोट भी लगी और गोवंश भी चोटिल हुए। बड़ी मात्रा में ग्रामीणों ने गोवंशों को एकत्रित किया। जिन्हें डाले के ऊपर लाद कर गौशाला भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User