ग्राम एवं नगर रक्षा समि‍ति के सदस्यों का पुलिस लाइन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम

पुलिस अधिकारियों एवं सामाजिक संस्था सदस्‍यों द्वारा योन हिंसा की रोकथाम, लैंगिक संवेदनशीलता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

Friday, November 15, 2024 - 18:53
Updated: 2 years ago
0
ग्राम एवं नगर रक्षा समि‍ति के सदस्यों का पुलिस लाइन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम

गुना (आरएनआई) पुलिस मुख्यालय एवं बरिष्‍ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में जिले के समस्त थानों में कार्यरत ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को योन हिंसा की रोकथाम, लैंगिक संवेदनशीलता एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु '' जिम्‍मेदार मर्दानगी - योन हिंसा की रोकथाम '' विषय पर  प्रशिक्षण दिये जाने के लिये आज 15 नवम्‍बर को गुना पुलिस लाईन में प्रात: 10:00 बजे से एक दिवसीय जिला स्तरीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

  प्रशिक्षण शिविर में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर एवं सीएसपी भरत नोटिया द्वारा शिविर में उपस्थित ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्‍यों को उदभोदित करते हुए कहा गया कि समाज को बेहतर व अपराध मुक्त बनाने में ग्राम एवं नगर रक्षा समीति के सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । आज के इस परिवेश में ग्राम एवं नगर रक्षा समीति के सदस्य पुलिस एवं जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी होकर, जो पुलिस की आँख और कान हैं तथा विषम परिस्थितियों में भी पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं । इसके साथ ही महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से


अवगत कराते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों व इस हेतु शासन स्‍तर पर चलाई जा रहीं विभिन्‍न योजनाओं के बारे में बताया गया, साथ ही इस पहल में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के दायित्‍वों के संबंध में उन्‍हें विस्‍तार से जानकारी दी गई एवं कहा गया कि इसके लिये खुद भी जागरूक हों और अपने परिवार तथा समाज को भी जागरूक करें ।
               कार्यक्रम में ए.डी.पी.ओ. के.जी. राठौर, सामाजिक संस्‍था बी.एस.डब्‍ल्‍यू. से विपिन रघुवंशी एवं मुस्‍कान संस्‍था से सुश्री सीमा देशमुख द्वारा सम्मिलित होकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्‍यों को शॉर्ट फिल्म एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिला अपराध, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, योन हिंसा, बाल विवाह, गुड टच-बेड टच, लिंगभेद, बालक-बालिकाओं के लालन-पालन में भेदभाव आदि के संबंध में उदाहरणपूर्वक विस्‍तृत रूप में जानकारियां देकर प्रशिक्षित किया गया एवं साथ ही विभिन्‍न नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया । इस दौरान समिति के सदस्‍यों से भी महिला सुरक्षा एवं अपराधों से संबंधित सवाल-जबाव कर उन्‍हें जागरूक करने के प्रयास किये गये ।

               कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया कि हम समाज में लिंग भेद एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकेंगे और न ही स्‍वयं हिंसा करेंगे और न अपने परिवार व समाज के लोगों को करने देंगे । हिंसा होने की स्थिति में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे एवं समाज में व्‍याप्‍त अपराधों की रोकथाम के लिये पुलिस का सहयोग करेंगे ।

               प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी गुना भरत नोटिया, ए.डी.पी.ओ. के.जी. राठौर, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय, केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सामाजिक संस्‍था बी.एस.डब्‍ल्‍यू. से विपिन रघुवंशी, मुस्‍कान संस्‍था से सुश्री सीमा देशमुख, ग्राम रक्षा समीति के जिला संयोजक कुलदीप सूद, अनुविभागीय संयोजक रामगोपाल रघुवंशी सहित करीबन 100 से भी अधिक की संख्या में ग्राम एवं नगर रक्षा समीति के सदस्यगण मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User