गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए म.प्र. की अभिनव पहल, जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन कार्यक्रम का किया आयोजन

प्रतिदिन एक रोटी हर घर में गाय को देने की परंपरा होनी चाहिये - विधायक

Nov 2, 2024 - 17:11
Nov 2, 2024 - 17:11
 0  891
गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए म.प्र. की अभिनव पहल, जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन कार्यक्रम का किया आयोजन

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य स्तरीय गोवर्धन-पूजा कार्यक्रम रवीन्द्र भवन भोपाल में सम्‍पन्‍न हुआ। गोवर्धन पर्व पर गौ-संस्कृति, परिवेश प्रदर्शन और स्वास्थ्य आधारित लाभों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई गयी। जिसमें गौ-शिल्‍प, पंचगव्‍य, कृषि एवं दैनिक उपयोग के उत्पादों के आर्थिक महत्व को प्रदर्शित किया गया। 

आज इस अवसर पर गुना जिले की समस्त पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आर.के. त्यागी उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बताया गया कि कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कार्यक्रम महावीर गौशाला ए.बी. रोड गुना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री जी के राज्‍य स्‍तरीय आयोजन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। गौ-ग्रास एवं गौशाला अवलोकन के बाद विधि-विधान से गोवर्धन पूजा एवं गाय का पूजन किया गया। आर.के. त्‍यागी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी गई। जिसमें उन्‍होंने पशु पालन संबंधी योजनाएं, पशु एंबुलेंस एवं पशु बीमा संबंधित जानकारी साझा की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुना विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य ने कहा कि गौसेवा हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिये। प्रतिदिन एक रोटी हर घर में  गाय को देने की परंपरा होनी चाहिये। इसके उपरांत कार्यक्रम में गौ कथावाचक, गौ सामग्री उत्‍पादक एवं गौ सेवा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम में गोपी और कृष्‍ण का रूप धारण करने वाले बच्‍चों को सम्‍मानित किया गया।  

इस अवसर पर विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता गुप्‍ता, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्‍द्र सिकरवार, गौशाला के अध्‍यक्ष गिर्राज अग्रवाल अन्‍य जनप्रतिनिधि सहित कलेक्‍टर डॉ. सिंह गोर्वधन पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में गौपालक एवं गौ सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सीएम राइज प्राचार्य आशीष टाटिया द्वारा किया गया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0