गोपालपुरा मे संस्कार केंद्र का शुभारंभ 

Wednesday, March 5, 2025 - 19:48
Updated: 2 years ago
0
गोपालपुरा मे संस्कार केंद्र का शुभारंभ 

गुना (आरएनआई) सेवाभारती द्वारा गोपालपुरा मे संस्कार केन्द्र का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन-अर्चन कर गायत्री मंत्रो के साथ सेवाभारती के अध्यक्ष डाक्टर रामवीर सिंह  रघुवंशी एंव समाज सेवी राधेश्याम कुशवाह द्वारा किया गया । सेवाभारती के विभाग समन्वयक श्री प्रमोद यादव ने सेवाभारती के सेवाप्रकल्पो की जानकारी देते हुये सेवाकार्य के बारे मे जा कारी दी । संस्कार केन्द्र की संचालिका श्रीमती सरिता कुशवाह द्वारा संस्कार केंद्र का उद्देश्य सेवा बस्ति मे बच्चो मे शिक्षा के साथ राष्ट्रीय भावना , सनातन संस्कार सामाजिक समरसता की भावना जागृत हो।

सेवा वस्तियो मे संस्कार केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन ब्च्चो को देनिक लगने वाले संस्कार, नेतिक शिक्षा ,अक्षर ज्ञान,सदाचार,संस्कृत ज्ञान,सामान्य ज्ञान व अन्य विधाओ की शिक्षा दी जाती है । साथ ही वस्ती का कोई बच्चा परिवारिक और आर्थिक कारणो से शिक्षा से वंचित तो नही रह गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मनोज रघुवंशी ,अखिलेश विजयवर्गीय,विजय श्रीवास्तव विशेष रुप से उपस्थित रहे । आभार सेवाभारती के संस्कार केंद्र के प्रभारी सुनील पांडे ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User