गैंगरेप के आरोपी ने तालाब में कूदकर दी जान, क्राइम सीन ले जाते वक्त पुलिस से भागने की कर रहा था कोशिश

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी तफजुल इस्लाम को सुबह करीब चार बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया।

Aug 24, 2024 - 09:27
 0  324
गैंगरेप के आरोपी ने तालाब में कूदकर दी जान, क्राइम सीन ले जाते वक्त पुलिस से भागने की कर रहा था कोशिश

गुवाहाटी (आरएनआई) अमस गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस आरोपी तफजुल को सुबह करीब चार बजे क्राइम सीन पर लेकर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई।  

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी तफजुल इस्लाम को सुबह करीब चार बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन करीब दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया।

असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकल से आए तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को तालाब के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और दूसरे को हिरासत में लिया था। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 


दुष्कर्म की इस घटना से लोगों में गहरी नाराजगी थी और इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी घटना की कड़ी आलोचना की और इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने खुद राज्य के डीजीपी को घटना की जांच पर नजर रखने का निर्देश दिया। 

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.