गुना जिले के विभिन्‍न क्षेत्रों में रहेगा विद्युत प्रवाह बाधित,पास कॉलोनियों में फिर लाइट्स गुल

Mar 16, 2024 - 20:45
Mar 16, 2024 - 20:52
 0  432

गुना (आरएनआई) सहायक प्रबंधक मध्‍य विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केव्‍ही एआईआर सब-स्‍टेशन एवं 33/11 केव्‍ही पावर हाउस सबस्‍टेशन का मेंटीनेंस कार्य होने से एआईआर सब स्‍टेशन एवं पावर हाउस सबस्‍टेशन से निकलने वाली समस्‍त 11 केव्‍ह‍ी फीडरों की सप्‍लाई पर मेन्‍टीनेंस कार्य होने से दिनांक 17 मार्च 2024 रविवार को सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा, जिससे चिंताहरण, आकाशवाणी केन्द्र, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, बजरंगढ बायपास रोड़,  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,  विंध्यांचल कॉलोनी,  साईधाम पार्ट-2, विधार्थी नगर, गुर्जर कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, फुलवारी कॉलोनी, गोकुल सिंह का चक, ट्रांसपोर्ट नगर, चिंताहरण, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, विंध्यांचल कॉलोनी, बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, खेडा़पति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, महावीरपुरा एवं मारूति शोरूम के सामने, स्टार हॉस्पिटल, सहारा होटल, लक्ष्मीगंज, सोनी कॉलोनी, बडा़ कुम्हार मौहल्ला, जैन मंदिर, कांजी हाऊस, चौधरन कॉलोनी, तलैया मौहल्ला, राधे नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, दुबे कॉलोनी, न्यू टेकरी, मटकरी कॉलोनी, मथुरा नगर, भार्गव, नजूल, एवं सरस्वती विहार, बंगला, हाट रोड़, हनुमान चौराहा , पुरानी गल्ला मण्डी, राधा कॉलोनी, छाबडा़ कॉलोनी,नई सडक, आर्शीवाद रोड, अस्पताल चौराह, जैन भोजनालय, लूशन का बगीचा, घोषीपुरा, बासखेडी, गोविंद गार्डन, लाल परेड, सीताराम कॉलोनी, वाले क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। 
इसी प्रकार अनुसार 11 केव्‍ह‍ी लाईन पर कोर्ट फीडर पर मेन्‍टीनेंस कार्य होने से दिनांक 17 मार्च 2024 को सुबह 11:00 बजे से 03:00 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा, जिससे कोर्ट, कॉलेज परिसर, कलेक्‍टर आवास एवं पुलिस अधीक्षक अवास एवं कलेक्‍ट्रेट कार्यालय आदि क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। उक्‍त विद्युत कटौती की समयावधि को आवश्‍यकतानुसार घटाया एवं बढा़या जा सकता है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0