गुना में बाबा साहेब अंबेडकर के फ्लैक्स का अपमान, समाज में आक्रोश और तनाव का माहौल

Sunday, April 13, 2025 - 19:08
Updated: 2 years ago
0
गुना में बाबा साहेब अंबेडकर के फ्लैक्स का अपमान, समाज में आक्रोश और तनाव का माहौल

गुना (आरएनआई) संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का बैनर फ्लैक्स फाड़कर अपमान करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 आशंका जताई गई है कि उक्त अज्ञात व्यक्ति पूर्व से कोई साजिश रच रहे थे। जिन्होंने अंबेडकर जयंती का फ्लैक्स फाड़ कर समाज में वैमनस्यता फैलाने का कृत्य किया हैं।

 इस घटना के संबंध में समाज के बुद्धिजीवी और वरिष्ठ लोगों का कहना है कि भारतीय संविधान के जनक और दलित शोषित समाज के मसीहा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती से पहले उक्त व्यक्ति सामुदायिक, धार्मिक, जातिगत विद्वेष फैलने सहित लोगों तथा समुदाय के मध्य घृणा, वैमनास्यता पैदा कर हिंसा फैलाना यह घोर निंदनीय है। समाज में इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है।

 बाबा साहब का पोस्टर फाड़ने से शहर में जाटव अहिरवार समाज सामुदायिक विशेष के अलावा समस्त मानव समाज के अंबेडकर अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User