गुना नगर निगम की राह में रोड़ा बन सकती है हरिपुर पंचायत?

Wednesday, May 14, 2025 - 13:47
Updated: 1 year ago
0
गुना नगर निगम की राह में रोड़ा बन सकती है हरिपुर पंचायत?

गुना (आरएनआई) गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एक अहम मुद्दे को उठाते हुए कहा कि हरिपुर ग्राम पंचायत को नगर निगम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर को एक पत्र भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हरिपुर पंचायत के सरपंच की असहमति के आधार पर प्रशासन ग्राम को नगर निगम से बाहर रखता है, तो वे स्वयं गुना को नगर निगम बनाए जाने का विरोध करेंगे।

 विधायक शाक्य ने पत्र में लिखा है कि यदि हरिपुर जैसे गुना से सटे और विकास के लिए उपयुक्त ग्राम को सिर्फ सरपंच की असहमति के कारण नगर निगम में शामिल नहीं किया गया, तो यह प्रशासन की नाकामी मानी जाएगी।

 उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ऐसी स्थिति बनी और गुना को नगर निगम बनने से रोका गया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। विधायक का यह बयान न सिर्फ प्रशासन पर दबाव बनाने वाला है, बल्कि यह आने वाले समय में गुना के शहरी विकास की दिशा को भी प्रभावित कर सकता है।

 नगर निगम बनने की प्रक्रिया में अब यह मुद्दा एक बड़ी बाधा बनता दिख रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User