गुना जिले में खाद्य पदार्थो को मिलावट से मुक्‍त करने का अभियान जारी

Feb 18, 2024 - 19:04
Feb 18, 2024 - 19:04
 0  2.9k
गुना जिले में खाद्य पदार्थो को मिलावट से मुक्‍त करने का अभियान जारी

गुना (आरएनआई) मुख्य सचिव महोदया के निर्देशानुसार मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु ग्वालियर चंबल संभाग में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देश पर जिले में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारी जाँच दलों द्वारा गुना जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के 19 सैंपल जाँच हेतु लिये गये हैं। जाँच दलों द्वारा जिले भर में दूध, दुग्ध, उत्पाद, तेल, मसाले एवं अन्य खाद्य पदार्थ की सघन जाँच कार्यवाही की जा रही है।  

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के एक दल द्वारा केन्ट एवं गुना शहरी क्षेत्र में स्थित अनिल शर्मा पुत्र श्री रामजीलाल शर्मा से दूध के दो सैंपल, दही, नमकीन के सैंपल, गोकुल डेयरी सदर बाजार केन्ट से दूध, घी के सैंपल, पाराशर डेयरी जय स्‍तंभ चौराहा से मावा के दो एवं दूध के सैंपल जाँच हेतु लिये गये। अधिकारियों की दूसरे दल द्वारा राधौगढ़ एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित रा‍जपूत दूध डेयरी एंड बेकरी साडा कालोनी से घी के दो एवं पनीर के सैंपल, माया एग्रो फूड्स मुस्कान गार्डन के पास एनएफएल रोड रूठियाई से हल्दी पावडर, मिर्च पावडर एवं धनिया पावडर के सैंपल एवं श्री राम डेयरी, राम नगर रोड से दूध, पनीर एवं घी के सैंपल जाँच हेतु लिये गये।

टीम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल द्वारा बनाये गये फ्लाइंग स्कॉड के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा, कमलेश दियावर के साथ खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला गुना के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन, रवि शिवहरे एवं लखन लाल कोरी भी उपस्थित रहे। उक्त नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

कलेक्‍टर श्री बैंस के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं नमूना कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0