गुजरात विधानसभा: नवनिर्वाचित 182 विधायकों ने शपथ ग्रहण की

हाल में सम्पन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए 182 विधायकों ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली।

Monday, December 19, 2022 - 23:15
0
गुजरात विधानसभा: नवनिर्वाचित 182 विधायकों ने शपथ ग्रहण की
गुजरात विधानसभा

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। हाल में सम्पन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए 182 विधायकों ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटम स्पीकर) योगेश पटेल ने शपथ दिलायी, जो सदन में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य की 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा, जिसमें भाजपा ने दोनों पदों के लिए क्रमश: शंकर चौधरी और जेठाभाई भारवाड को अपना उम्मीदवार बनाया है।

चौधरी और भारवाड ने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। कांग्रेस ने दोनों पदों के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस के विधानसभा में सिर्फ 17 विधायक निर्वाचित हुए हैं।

राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के रिकॉर्ड 156 विधायक निर्वाचित हुए हैं। इसके मद्देनजर चौधरी और भारवाड का चुनाव एक औपचारिकता ही है और सदन में अभी तक विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने की परंपरा रही है।

राज्य में विधानसभा के चुनाव एक और पांच दिसंबर को हुए थे, जबकि नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए गए थे। भाजपा ने इस चुनाव में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की थी और उसे विधानसभा में 156 सीट मिली हैं। वहीं, कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट मिली हैं। तीन सीट निर्दलियों के खाते में गईं हैं, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी ने जीती है।

भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर को 16 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User