गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 3 4200 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली (आरएनआई) गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर लिखा, पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर मैं आप सभी के साथ यह गीत साझा कर रहा हूं, जो उनके प्रति देश के आम लोगों की भावनाओं को व्यक्त करता है। उन्होंने हर आम नागरिक की चिंताओं की परवाह करके उनके दिल में जगह बनाई है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने दुनिया में भारत का झंडा ऊंचा किया है। यह गीत उन्हीं भावनाओं की प्रतिध्वनि है, उसी गौरव का प्रतिबिंब है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनके गुजरात दौरे की शुरुआत भावनगर से होगी। यहां वे 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल होकर 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और समीक्षा बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान लोथल में बन रहे नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी) का भी जायजा लेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



