गायघाट में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का सप्तम लाभांश वितरण कार्यक्रम :किसानों के बीच लाभांश...

Sunday, November 3, 2024 - 19:25
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) रविवार को गायघाट प्रखंड के बाघाखाल दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति द्वारा सप्तम लाभांश वितरण का आयोजन अपने समिति से जुड़े किसानों के बीच लाभांश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर सिंह ने जबकि संचालन अमोल कुमार पथ पर्यवेक्षक पथ संख्या पांच ने किया.

आगत अतिथियों का स्वागत समिति के सचिव वीर रंजन सिंह ने माला और अंगवस्त्र से किया कार्यक्रम में 255 किसानों के बीच साइकल, डिनर सेट, स्टील ड्रम ,प्रेशर कुकर ,बाल्टी एवं मिल्क केन का वितरण किया गया. दातव्याः निधि से 25 गरीबों को कंबल तथा शिक्षा निधि से स्कूली बच्चों को कलम कौपी दिया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तिमुल के वरीय निदेशक मंडल सदस्य नंद किशोर राय ने कहा की किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य सुधा के आने से मिलता है किसानों को समिति से जुड़कर बीमा और अन्य प्रकार का लाभ लेना चाहिए. किसानों का कल्याण सहकार से हीं हो सकता है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि नंद किशोर राय ,बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विजयेंद्र प्रसाद सिंह देव्नन्दन साह ,मुकेश कुमार ,दिलीप कुमार ,संतोष कुमार ,श्यामा पंडित ,  राघवेन्द्र कुमार सिंह रंजीत सिंह ,धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग सहित किसान उपस्थित रहे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User