गर्मी में भी बांकेबिहारी दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, हर तरफ बहती रही भक्ति रस की धारा

Monday, May 12, 2025 - 18:18
Updated: 1 year ago
0
गर्मी में भी बांकेबिहारी दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, हर तरफ बहती रही भक्ति रस की धारा

मथुरा (आरएनआई) बुध पूर्णिमा पर सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी में भक्तों की भीड़ में श्रद्धालुओं की हालत खराब हो रही थी। लेकिन, भक्तों की आस्था कम होती नजर नहीं आई। मंदिर की गलियों और प्रांगण में भीड़ का दबाव बना रहा। मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं में आपाधापी का माहौल बना रहा। जिसे संभालने के लिए पुलिस और सुरक्षागार्डों को दिनभर पसीना बहाना पड़ा। भक्तों ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने के साथ राधावल्लभ, राधादामोदर, राधारमण समेत अनेक मंदिरों में दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई।

आज सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पट खुलने से पहले ही आसपास के इलाके में पहुंच गई। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बैरीकेडिंग पर श्रद्धालुओं को रोकना शुरू कर दिया। जैसे ही मंदिर के पट खुले मंदिर के आसपास मौजूद श्रद्धालु मंदिर के अंदर दर्शन के लिए पहुंच गए और बाहर बैरियर पर खड़े श्रद्धालु इंतजार में खड़े थे। जैसे ही बैरियर खोली गई भीड़ के रूप में श्रद्धालु मंदिर की ओर दौड़ पड़े।पुलिस ने श्रद्धालुओं को बमुश्किल रोककर एकबार फिर बैरियर लगा दिए और मंदिर के अंदर भीड़ कम होने पर लगातार बैरियर को खोलने के साथ श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश दिया गया। मंदिर के अंदर दिव्य फूलबंगला में विराजित आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर श्रद्धालु प्रफुल्लित हो रहे थे।

ऐसे में श्रद्धालु मंदिर से बाहर निकलने को तैयार न थे। लेकिन, मंदिर में तैनात सुरक्षागार्डों ने श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर पीछे से आ रहे श्रद्धालुओं को मंदिर में एंट्री दी। बांकेबिहारी मंदिर के अलावा राधावल्लभ मंदिर, सेवाकुंज, निधिवन राज मंदिर, रंगजी और कात्यायनी मंदिर में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User