गरीब मजदूर भी अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहता है- बब्बू, कैरियर पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Sunday, February 25, 2024 - 16:52
Updated: 3 years ago
0
गरीब मजदूर भी अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहता है- बब्बू, कैरियर पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
छात्र को सम्मानित करते पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू
गरीब मजदूर भी अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहता है- बब्बू, कैरियर पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

शाहाबाद हरदोई । शहर के चौक स्थित कैरियर पब्लिक स्कूल में ओलंपियाड में विजयी चार छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये और एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने स्वागत गीत के साथ की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने कहा प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है। बच्चों को हमेशा प्रतियोगिता की तैयारी करना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा प्राइमरी स्कूलों का सिस्टम बेहतरीन न होने की वजह से गली-गली खुले इंग्लिश मीडियम स्कूलों की ओर अभिभावकों का रुझान हो रहा है। यही कारण है कि आज सौ रुपए पैदा करने वाला गरीब मजदूर भी अपने बेटे को अच्छी तालीम देना चाहता है और गली-गली खुले इन स्कूलों की ही देन है कि गरीबों में भी अपने बच्चों को पढ़ाने का उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा अभिभावक से ज्यादा शिक्षक पर छात्र-छात्राओं का भविष्य निर्भर करता है क्योंकि शिक्षक ही छात्र-छात्राओं को जैसे चाहे वैसे ढाल सकते हैं। पूर्व विधायक ने प्रबंधक सलीम सिद्दीकी की सराहना करते हुए कहा उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काफी योगदान किया है। उनके स्कूलों में बेहतरीन पढ़ाई का माहौल है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मुरारी लाल गुप्त ने भी पुरस्कार पाने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा और मेहनत से पढ़ें और अपने अभिभावक के साथ-साथ स्कूल शहर और जनपद का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अविका और जमन ने चंद्रयान 3,अब्दुल अहद ने ज्वालामुखी,वैष्णवी,प्रतिष्ठा और पूर्वी ने जल प्रदूषण,सानिया रिमझिम और मोनंजा ने सौर मंडल, गुरुमिलानौर महक प्रीत ने हाईड्रोलिक,दानिश और फजल ने फायर वजर गेम,सुशिंद्र ने वाटर प्यूरीफायर, हंजला और अमान ने विंड पावर का सजीव चित्रण कर खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर कर्मवीर सिंह कक्षा 5,सिद्ध प्रताप सिंह कक्षा 6, मोहम्मद अयान खां कक्षा 7 और आयुषी बाजपेई कक्षा 8 को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उमेश चौधरी अध्यक्ष रामलीला मेला समिति चौक,स्कूल की सीनियर वर्ग की प्रिंसिपल परवीन खां, वायस प्रिंसिपल शिवानी त्रिवेदी,जूनियर वर्ग की प्रिंसिपल प्रियंका गुप्ता,वायस प्रिंसिपल दीप्ति त्रिवेदी,टीचर सलमान सिद्दीकी,आदेश शुक्ला,अवधेश पांडेय, फजील अहमद,महताब सलोनी,नाजिया मीनू सहित प्रीतेश दीक्षित,मंजूर हसन,इमरान अली,सरेज गुप्ता,मुकेश अवस्थी सहित बच्चों के परिजन उपस्थित रहे। अंत में आए हुए सभी अतिथियों का प्रबंधन सलीम सिद्दीकी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर तैय्यब ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User