खेत के पास रास्ते में रखी मोटर उठा लाया लाइनमेन, किसान से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

खेत के पास रखी मोटर उठा लाया लाइनमेन, वापस करने मांगी रिश्वत, पहले मांगे 10 हजार फिर 5000 में सौदा तय हुआ, रिश्वत की राशि लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा

Monday, January 20, 2025 - 22:12
Updated: 2 years ago
0
खेत के पास रास्ते में रखी मोटर उठा लाया लाइनमेन, किसान से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

नीमच (आरएनआई) मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश प्रदेश सरकार के हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भी निर्देश हैं कि कोई भी रिश्वत लेते हुए पकड़ में आये तो उसके खिलाफ कड़े एक्शन हो बावजूद इसके भष्ट सरकारी कर्मचारी अधिकारी रिश्वत ले रहे हैं।

आज जावद में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बिजली कंपनी के एक लाइन मेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, उसके खिलाफ एक किसान ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी, शिकायत में खेत के पास रास्ते में राखी मोटर उठाकर लाने के बाद उसे वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की शिकायत थी।

शिकायतकर्ता  दौलत सिंह चौहान निवासी बसेड़ी भाटी ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि लाइनमेन सुनील कटारिया उसके खेत के पास रास्ते में रखी एक मोटर बिना बताये उठा लाया था फिर कुछ दिन बाद उसके कनेक्शन के नाम पर रिश्वत की मांग करने लगा।

शिकायतकर्ता ने कहा कि कर्मचारी ने पहले उससे 10 हजार रुपये मांगे फिर टेम्परेरी कनेक्शन के नाम पर साढ़े साथ हजार रुपये मांगे, जब उसे बताया कि उनके खेत में कुआ ही नहीं है तो मोटर कनेक्शन किस बात का उसके बाद भी कहने लगा जब तक 5000 रुपये नहीं दोगे मोटर वापस नहीं होगी।

लाइनमेन द्वारा रिश्वत की मांग की शिकायत का लोकायुक्त एसपी ने सत्यापन कराया और आज लोकायुक्त की एक टीम को जावद के मोरवन गाँव में स्थित बिजली कंपनी दफ्तर भेजा, साथ में फरियादी दौलत सिंह चौहान भी थे टीम छिप गई और दौलत सिंह चौहान ने जैसे ही लाइनमेन सुनील कटारिया को 5000 रुपये रिश्वत के रूप में दिए लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User