खाद्य विभाग के द्वारा मिल्क प्रोडक्ट उत्पादकों और विक्रेताओं कार्रवाई से हड़कंप, खोवा पनीर और घी के सैंपल भरे अपमिश्रित पनीर नष्ट कराया

Wednesday, April 23, 2025 - 17:25
Updated: 2 years ago
0
खाद्य विभाग के द्वारा मिल्क प्रोडक्ट उत्पादकों और विक्रेताओं कार्रवाई से हड़कंप, खोवा पनीर और घी के सैंपल भरे अपमिश्रित पनीर नष्ट कराया

मथुरा (आरएनआई) खाद्य विभाग की सचल दल की छापेमारी से देरी कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गई टीम ने कई जगह छापेमारी कर पनीर खोवा और घी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं वहीं अपमिश्रित पनीर को भारी तादात में नष्ट कराया गया। 

जानकारी के अनुसार दिनांक 22.04.2025 को रात्रि में लगभग 09ः00 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना पर खाद्य सचल दल द्वारा बी0एस0ए0 रोड, पर स्थित सफी डेयरी पर विक्रय हेतु बुलेरो पिकअप गाड़ी संख्या एचआर 73 बी 8563 द्वारा लाये गये पनीर मात्रा लगभग 540 कि0ग्रा0 का निरीक्षण किया गया। गाड़ी चालक ने अपना नाम शाहिद निवासी इन्दाना पुन्हाना, जिला नूंह, हरियाणा बताया। निरीक्षण के दौरान उक्त गाड़ी में भंडारित पनीर में से पनीर का एक नमूना तथा सफी डेयरी से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। उक्त बुलेरो पिकअप में भंडारित पनीर को मौके पर अपमिश्रित होने के कारण नष्ट करा दिया गया। 23 अप्रैल को प्रातः लगभग 7ः30 बजे होलीगेट पर ईको गाडी़ संख्या एचआर 28 एम 0643 में सार्वजनिक बिक्री हेतु भंडारित लगभग 120 कि0ग्रा0 पनीर का निरीक्षण किया गया। पूछे जाने पर उक्त गाड़ी के वाहन चालक/मालिक ने अपना नाम खूबी पुत्र ताजू, निवासी मेवात हरियाणा बताया। गाड़ी में भंडारित पनीर से एक नमूना संग्रहित कर शेष अपमिश्रित पनीर को नष्ट करा दिया गया। होलीगेट स्थित जैन डेयरी से पनीर का एक व खोआ का एक नमूना तथा कृष्णा डेयरी से खोआ का एक नमूना एवं हनुमान डेयरी, कोतवाली रोड से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित कुल 07 खाद्य नमूनों को विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जायेगी।  

साथ ही  22 अप्रैल को पनीर निर्माण इकाईयों मै0 राधे मिल्क एण्ड मिल्क प्रोडक्ट्स, रामनगर पारसौली रोड, बाजना, मथुरा तथा अतुल डेयरी, रामनगर पारसौली रोड, बाजना, मथुरा द्वारा निर्मित पनीर खाद्य विश्लेषक की जांच में अधोमानक एवं असुरक्षित पाये जाने पर उक्त दोनों डेयरियों के खाद्य लाइसेंस निलम्बित कर उनके खाद्य कारोबार पर रोक लगा दी गयी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User