खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 40 क्विंटल चावल जब्त, प्राथमिकी दर्ज

Thursday, March 13, 2025 - 19:06
Updated: 2 years ago
0
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 40 क्विंटल चावल जब्त, प्राथमिकी दर्ज

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडेय एवं खाद्य विभाग के दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मंगल साहू पुत्र बारेलाल साहू, पनवाड़ी हाट चौराहा, आरोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 40 क्विंटल (80 कट्टे) चावल जब्त किए। जांच के दौरान चावल की खरीदी, बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। उक्‍त चावल पीडएस का होने से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत थाना आरोन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वर्षा बडौनिया भी शामिल रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User