खाटू नरेश का सजेगा भव्य दरवार कल

Feb 8, 2024 - 19:12
Feb 8, 2024 - 19:13
 0  1.1k
खाटू नरेश का सजेगा भव्य दरवार कल

गुना (आरएनआई) स्थानीय फ्रेन्डस कॉलोनी स्थित फ्रेन्डस गार्डन केंट में बाबा श्याम का भव्य दरबार 9 फ़रवरी शुक्रवार को सजाया जावेगा।

श्री खाटूश्याम मित्र मंडल केंट के तत्वावधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें अंकित शर्मा फ़रीदाबाद , ट्विंकल शर्मा दिल्ली एवं भावना भदौरिया ग्वालियर के नामी गिरामी भजन गायक शिरकत कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा विगत एक माह से भजन संध्या की तैयारियाँ की जा रही है।

श्याम परिवार गुना के संयोजक राजेश अग्रवाल द्वारा बताया गया कि भजन संध्या में म्यूजिशियन टीम दिल्ली से आयेगी एवं बाबा भव्य दरवार कोटा के कुशल शिल्पियों द्वारा सजाया जाएगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0