कोहरे में स्कूल बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 25 बच्चे थे सवार; एक बच्ची सहित चार लोग घायल

Dec 12, 2025 - 12:45
 0  189
कोहरे में स्कूल बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 25 बच्चे थे सवार; एक बच्ची सहित चार लोग घायल

सीतापुर (आरएनआई) जिले के मछरेहटा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घना कोहरा एक हादसे का कारण बन गया। खैराबाद की ओर जा रही आर जे जे एजुकेट प्वाइंट स्कूल की बस मछरेहटा के बीहट बीरम और आदिलपुर के बीच एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के वक्त बस में 25 बच्चे सवार थे।

हादसे में बस की छात्रा शगुन रस्तोगी (उम्र 9 वर्ष), निवासी मछरेहटा, को हल्की चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके अलावा बस की दो शिक्षिकाएं प्रीति मिश्रा (26) और अभय मिश्रा (25), निवासी राठौरपुर, भी घायल हो गए। बस चालक अनुज कुमार (40) को भी चोटें आई हैं।

सभी घायलों का इलाज सीएचसी मछरेहटा में किया जा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है और सभी को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद बच्चों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय पर मिली चिकित्सा सहायता से स्थिति नियंत्रण में रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.