आगरा: कोहरे के चलते दक्षिणी बाईपास पर भीषण हादसा, मैक्स पिकअप से टकराई बस; दो की माैत और 12 से अधिक घायल

हादसा इतना भीषण था कि वाहनों में सवार लोगों को संभलने का माैका ही नहीं मिला। घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

Sunday, January 19, 2025 - 09:18
0
आगरा: कोहरे के चलते दक्षिणी बाईपास पर भीषण हादसा, मैक्स पिकअप से टकराई बस; दो की माैत और 12 से अधिक घायल

आगरा (आरएनआई) आगरा के अछनेरा क्षेत्र में दक्षिणी बाईपास पर शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। बाईपास के गांव मुगर्रा कट पर मैक्स पिकअप को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दो से अधिक के मारे जाने की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बाईपास हादसा रात करीब एक बजे हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से एसएन मेडिकल काॅलेज भिजवाया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

मैक्स पिकअप रुनकता की ओर से अछनेरा की तरफ जा रही थी। इसमें निजी कंपनी में काम करने वाले 25 से 50 मजदूर सवार थे। बाईपास पर गांव मुगर्रा के लिए पिकअप मुड़ रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने पिकअप को राैंद दिया। बस करीब 300 मीटर तक पिकअप को घसीटते हुए ले गई। माैके पर चीखपुकार मच गई।

हादसे की सूचना देने के करीब 15 मिनट बाद पुलिस माैके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। इस दाैरान क्षेत्रीय ग्रामीण भी घायलों की मदद में जुटे रहे।

हादसे से बाईपास पर लंबा जाम लग गया। एक से  दो किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे। करीब एक घंटे बाद एनएचएआई की टीम माैके पर पहुंची। हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया, तब जाकर ट्रैफिक चालू हो सका।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User