कैंसर निरोधी एचपीवी वैक्सीन की पूरी तरह परख हो: पुष्पा सतवीर सिंह

Monday, March 2, 2026 - 18:57
0
कैंसर निरोधी एचपीवी वैक्सीन की पूरी तरह परख हो: पुष्पा सतवीर सिंह

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा सतवीर सिंह ने कहा है,कि कैंसर निरोधी एचपीवी वैक्सीन की पूरी तरह परख हो एवं इसके बाद ही इसे प्रयोग में लाना चाहिए़।

श्रीमती सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर मसला है।किसी को लड़कियों एवं महिलाओं की जिंदगी से खेलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। हमारी पार्टी कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि इस इंजेक्शन को तभी इस्तेमाल में लाना चाहिए,जब सभी जांच से यह स्पष्ट हो जाय कि यह पूरी तरह सुरक्षित है।

उल्लेखनीय है,कि इस कैंसर निरोधी एचपीवी वैक्सीन को लेकर तरह तरह की बातें हो रही है।खासकर सोशल मीडिया पर आ रही खबरों के बाद चर्चाएं जोर पकड़ ली है। हाल में आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर वैक्सीन के नकारात्मक पहलू को उजागर किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User