केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Friday, January 24, 2025 - 18:44
Updated: 2 years ago
0
केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

गुना (आरएनआई) आज 24 जनवरी को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD)  द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आव्हान किया गया है। यह नेक कार्य AIOCD के स्वर्ण जयंती वर्ष एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एस. शिंदे के 75वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

 इसी तारतम्य में मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से पुष्कर कॉम्प्लेक्स दुवे कॉलोनी स्थित शिवा ब्लड बैंक पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ज़िला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रधुम्न जैन ने कहा कि हमने आज कम से कम 51 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा है।

मुख्य अतिथि अग्रवाल ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में आज एक ही दिन में संगठन द्वारा क़रीब 75000 यूनिट रक्तदान कर विश्व रिकॉर्ड क़ायम करने का प्रयास किया जा रहा है जो मानव जीवन की रक्षा में अविस्मरणीय कदम सावित होगा ।
सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया । अग्रवाल ने यह भी कहा कि रक्तदान महादान है , हमें मानव जीवन की रक्षा एवं परोपकार की भावना को ध्यान में रखते हुए समय समय पर रक्तदान अवश्य करते रहना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि विज्ञान ने बहुत प्रगति की है , हम कई कृत्रिम मानव अंग बना रहे हैं लेकिन कृत्रिम रक्त पर विज्ञान आज भी विजय प्राप्त नहीं कर सका है और ना ही भविष्य में कृत्रिम रक्त के निर्माण की कोई संभावना है।

अत: रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा अवश्य करें।

अंत में सभी रक्तदानियों का जिला केमिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल एव सचिव राकेश शर्मा द्वारा पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User