केंद्र की नौकरियों में तीन साल में 4798 विकलांग व्यक्तियों की भर्ती

सरकार ने बुधवार को लोक सभा में बताया कि वर्ष 2018 से 2021 तक केंद्र सरकार के पदों और सेवाओं में सीधी भर्ती के माध्यम से 4798 विकलांग लोगों की भर्ती की गई है।

Wednesday, December 21, 2022 - 21:45
0
केंद्र की नौकरियों में तीन साल में 4798 विकलांग व्यक्तियों की भर्ती
डॉ. जितेंद्र सिंह

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। सरकार ने बुधवार को लोक सभा में बताया कि वर्ष 2018 से 2021 तक केंद्र सरकार के पदों और सेवाओं में सीधी भर्ती के माध्यम से 4798 विकलांग लोगों की भर्ती की गई है।

सदन में बुधवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि कहा कि जन जागरूकता पैदा करने और प्रासंगिक पदों के लिए आवेदन करने में बेंचमार्क विकलांग उम्मीदवारों की सहायता के लिए सरकार द्वारा कई उपाय शुरू किए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए किसी लिखने वाले की सुविधा दृष्टिहीनता, लोकोमोटर डिसेबिलिटी (दोनों हाथ प्रभावित) और सेरेब्रल पाल्सी की श्रेणी में अक्षमता के निर्धारित पैमानों के आधार पर उनकी इच्छा के अनुसार प्रदान की जाती है। बाकी मामलों में मानकों के आधार पर विकलांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय यह सुविधा सरकारी स्वास्थ्य देखभाल संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/सिविल सर्जन/चिकित्सा अधीक्षक से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रति घंटे बीस मिनट का प्रतिपूरक समय भी दिया जाता है । उन्होंने कहा कि ऐसे सभी प्रावधानों के उल्लेख परीक्षा की सूचनाओं में शामिल होते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User