कृषि उपज मंडी बमोरी की जमीन पर अतिक्रमण करते हुए कब्जाई जमीन के ऊपर भवन निर्माण किए जाने को लेकर आज मंडी प्रशासन गुना के कर्मियो ने बमोरी के मंडी कर्मचारियों और पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण को धराशाई कर दिया

Tuesday, December 26, 2023 - 21:25
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) कृषि उपज मंडी बमोरी की जमीन पर अतिक्रमण करते हुए कब्जाई जमीन के ऊपर भवन निर्माण किए जाने को लेकर आज मंडी प्रशासन गुना के कर्मियो ने बमोरी के मंडी कर्मचारियों और पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण को धराशाई कर दिया। इस दोरान उपस्थित लोगो ने वाद विवाद भी किया। लोगो का कहना था कि वे वहां मंदिर बनाएंगे, तथा निर्माण में लाखो रुपए खर्च होने की बात कही। मंडी प्रशासन और पुलिस ने जब कहा कि पहिले भी काम रोकने व मंडी की जमीन होने की चेतावनी दी थी,इसके बाद भी निर्माण कर लिया। मंडी गुना के कर्मी बसंत खरे ने rni को बताया कि मंडी बमोरी की जमीन पर कब्जा कर निर्माण की सूचना मिली थी,जिसपर नोटिस देते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया था। इसी बीच चुनाव आचार संहिता के चलते लोगो ने निर्माण कर लिया गया। जिसकी सूचना पुनः थाना प्रभारी को दी गई,जिसमे आज पुलिस बल के साथ मौके पर जेसीबी से उक्त अतिक्रमण कर मंडी की भूमि से निर्माण हटा दिया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User