किसानों के चेहरे खिले, ग्वालटोरिया बांध के निर्माण के लिए मशीनें पहुँचना शुरू

पंचायत मंत्री सिसोदिया ने स्वीकृत कराई थी 98 करोड़ की लागत की सिंचाई परियोजना

Tuesday, September 26, 2023 - 18:37
Updated: 3 years ago
0
किसानों के चेहरे खिले, ग्वालटोरिया बांध के निर्माण के लिए मशीनें पहुँचना शुरू
किसानों के चेहरे खिले, ग्वालटोरिया बांध के निर्माण के लिए मशीनें पहुँचना शुरू

गुना। विगत दिवस जेसीबी जैसी भारी भरकम मशीनें बमौरी की ओर जाती दिखीं तो हर कोई क़यास लगा रहा था कि आख़िर ये बड़ी मशीनें कहाँ और क्यों ले जा रहीं हैं।पर जब स्थानीय रहवासियों द्वारा इस बात का पता लगाया गया तो उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
यहाँ बात चल रही है बमौरी विधानसभा के अन्तर्गत सूबे के विधायक और प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के विशेष प्रयासों से स्वीकृत कराई गई बहूप्रतीक्षित  ग्वालटोरिया सिंचाई परियोजना की जिसके निर्माणकार्य प्रारंभ होने जा रहा है जिसके लिए ये मशीनें परियोजनास्थल पर पहुँचाई जा रही हैं।काम प्रारंभ होने की खबर लगते ही किसानों के चेहरे खिल उठे साथ ही महिलाओं में भी प्रसन्नता देखी गई क्योंकि इस परियोजना से उनके घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।
बतादें ग्वालटोरिया मध्यम सिंचाई परियोजना  बमौरी विधानसभा के ग्राम कावर बमौरी के समीप बरनी नदी पर प्रस्तावित है।इस परियोजना की प्रारंभिक लागत लगभग 97 करोड़ रुपये आएगी,जिसका जलग्रहण क्षेत्र लगभग 51 वर्ग किमी है।इस परियोजना के बांध की कुल लंबाई 1710 मीटर एवं एवं अधिकतम ऊँचाई 14.10 मीटर है जिसकी भराव क्षमता 11.20 मि.घन मीटर है।इस परियोजना से 3000 हेक्टेयर (7413 एकड़)की कृषि भूमि की सिंचाई की जा सकेगी।इस परियोजना से ग्राम कावर बमौरी,आटाखेड़ी,मानपुर,ककरुआमार,लपचौरा,डिगडौली,डुमावन,ढीमरपुरा,जौहरी,जैतपुरा,वर्धा सहित कई गाँवों के कृषकों को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

पंचायत मंत्री ने कहा कि “ग्वालटोरिया परियोजना का कार्य प्रारंभ होने पर सभी को शुभकामनाएँ,शीघ्र ही पन्हेटी का कार्य प्रारंभ होगा वहीं छतरपुरा बांध का कार्य भी स्वीकृति की ओर है।मेरा प्रयास है जल्द से जल्द ये तीनों सिंचाई परियोनाओं का कार्य प्रारंभ हो सके।वो दिन दूर नहीं जब बमौरी विधानसभा के किसान भी हरियाणा और पंजाब की तरह खुशहाल होंगे”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User