किसानों का दुःख दर्द समझने खेतों में पहुँचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

 हाथों हाथ बँटवाई किसानों की मुआवज़ा राशि  - 48 घंटों में सर्वेक्षण और मुआवज़ा। 

Wednesday, March 6, 2024 - 12:28
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश के ओला वृष्टि से हलकान किसानों से मिलने गुना - शिवपूरी - अशोकनगर के आज दौरे पर आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुँचे है । केंद्रीय मंत्री आज कई गाँवों में किसानों की ओला वृष्टि से बर्बाद हुई फसल को देख रहे है। 

केंद्रीय मंत्री आज विशेष तौर पर ज़िला कलेक्टर को साथ लेकर जो किसानों को नुक़सान हुआ है उसका उचित जायज़ा हो व तुरंत गाँवो में ही तुरंत प्रशासन द्वारा आकलन की शुरुआत हो व किसानों की नुक़सान की उचित भरपाई हो ।

केंद्रीय मंत्री ने किसानों के नुक़सान की राशि मंच से कलेक्टर से नाम किसानों का सम्बोधित कर तुरंत बँटवाई । 

केंद्रीय मंत्री ने किसानों को सम्बोधित करते हुए इमझरा गांव में कहा , पिछले दो तीन दिनों से समूचे गुना - ग्वालियर - मालवा - भोपाल संभाग क्षेत्र के अन्नदाताओं को एक बड़ी दुःख की घड़ी से दोबारा गुजरना पड़ रहा है , सिंधिया परिवार ने सैंकड़ों सालों से माना है की इस पृथ्वी माता को पूजने वाले अगर कोई वर्ग या श्रेणी है वो हमारे अन्नदाता है । 

उन अन्नदाताओं को मजबूत करना व विकास के मार्ग में प्रशस्त करना ये सिंधिया परिवार की केवल ज़िम्मेदारी नहीं धर्म भी है । उन्होंने कहा कि सुख में आऊँ ना आऊँ लेकिन दुःख में सिंधिया परिवार का मुखिया होने के नाते हम ज़रूर आते है । 

सिंधिया परिवार ने आपका प्रतिनिधित्व किया , आपके भार को कम करने की ज़िम्मेदारी मेरी है । पहले 80 के दशक में जब भीषण बाढ़ आई थी तब राजमाता और बड़े महाराज गाड़ी से आकर आपकी मदद की थी । इसी प्रकार जब गुना में बाढ़ आई थी तो मैंने आर्मी के हेलिकॉप्टर से मैंने ना केवल सर्वेक्षण बल्कि लोगों को बाढ़ से निकालने का काम किया था वैसे ही कोरोना काल में भी मैं तत्पर रहा है । 

मैं आज आया हूँ , ये सही है की राजमाता जी की तबियत ठीक नहीं लेकिन आप सभी किसानों की तबियत भी ठीक नहीं है । तो आप सभी भी मेरे परिवार है , आपके दुःख में मैं आपके समकक्ष हूँ । 

तीन और चार तारीख़ को यह हुआ , प्रधानमंत्री जी ने मंत्री मंडल की बैठक थी । मेरी माँ की तबियत ठीक नहीं है लेकिन फिर भी मैं 6 तारीख़ को मैं आपके बीच आ गया हूँ । 

मैं प्रशासन के साथ आया हूँ , ताकि एक एक खेत का आकलन तुरंत हो ! इन 29 गाँवो के चार हज़ार कृषक जो प्रभावित हुए उनमें से एक भी ना छूटे । इन सभी गाँवों का सर्वेक्षण तुरंत हो व राज्य सरकार से तुरंत मुआवज़ा जारी हो ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भी किसान है व उनसे मेरी फ़ोन पर चर्चा हुई है इस विषय पर और मैं इस बात की गारंटी देता हूँ की पूरा मध्यप्रदेश प्रशासन इस दुःख की घड़ी में आपके साथ खड़ा हूँ ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा , मैं कलेक्टर के साथ आया हूँ और 48 घंटे के भीतर सभी का सर्वेक्षण व मुआवज़ा तुरंत साथ साथ जारी हो ।केंद्रीय मंत्री ने कलेक्टर से एक एक किसान का नाम व मुआवज़ा राशि की घोषणा कराई ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User