किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वयंसेवकों पोषण पखवाड़े आयोजन

Saturday, April 19, 2025 - 17:07
Updated: 2 years ago
0
किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वयंसेवकों पोषण पखवाड़े आयोजन

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पोषण- पखवाड़े अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने स्वयंसेवकों को स्वास्थ एवं पोषण के मध्य संबंध से अवगत कराया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने माता और शिशु के पोषण को सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर राजेश अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया कि पोषण पखवाड़े में जन जागरूकता का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि गर्भावस्था से 1000 दिन अथवा लगभग प्रसव उपरांत 2 साल तक माता और शिशु का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। इसके लिए स्वयंसेवकों को स्वयं इस दिशा में कार्य करना चाहिए और समाज के अन्य सदस्यों को भी जागरूक करना चाहिए।

एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक ने छात्र -छात्राओं से कहा कि जब हम संतुलित आहार लेंगे तभी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहेगी और इसके लिए हम सभी को मौसमी फल, हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज एवं मोटे अनाज  को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन अग्रवाल ने सभी स्वयंसेवकों को कुपोषण के खिलाफ जन जागृति करने का संकल्प दिलवाया जिससे देश से कुपोषण को समाप्त किया जाए। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक ने सभी छात्र- छात्राओं को अपने जीवन में योग को भी शामिल करने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस में 240 घंटे एवं 2 वर्ष पूर्ण कर चुके स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रो मुकेश अग्रवाल, प्रो राजेश गौतम, प्रो उमेश शर्मा, डॉ राजेश सारस्वत, डॉ.अजय उपाध्याय , डॉ ममता रानी कौशिक , प्रवेश शर्मा एवं हीरालाल शर्मा उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User