कायाकल्प योजना के तहत हो रहे डामरीकरण पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल, गुणवत्ताहीन डामरीकरण कार्य को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tuesday, June 13, 2023 - 19:15
0
कायाकल्प योजना के तहत हो रहे डामरीकरण पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल, गुणवत्ताहीन डामरीकरण कार्य को लेकर सौंपा ज्ञापन
कायाकल्प योजना के तहत हो रहे डामरीकरण पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल, गुणवत्ताहीन डामरीकरण कार्य को लेकर सौंपा ज्ञापन

गुना-आरोन। कायाकल्प के तहत आरोन नगर में 1 करोड़ 11 लाख रुपए से होने जा रहे डामरीकरण कार्य पर भाजपा पार्षद पूजा सोनू रघुवंशी लांचा ने गुणवत्ताहीन कार्य किया जाने का आरोप लगाते हुए सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमे पार्षद द्वारा बताया गया कि नगर के दास हनुमान मंदिर से इंद्रा पार्क तक जो डामरीकरण किया जा रहा है उक्त रोड का कार्य गुणवत्ताहीन किया जा रहा है।

उक्त रोड़ का जो स्टीमेट था उक्त हिसाब से नही डाला गया एवं वर्तमान में ही उक्त रोड में गड्ढे हो रहे एवं जो मटेरियल डाला जा रहा है उसमें बहुत मिलावट की गई है एवं उक्त रोड़ में बहुत सारी कमियां है इसका लेबल भी सही नहीं किया गया है।

वही पार्षद का कहना है कि रोड़ का सही तरीके से कार्य किया जाए अगर नही किया गया तो ठेकेदार का भुगतान न किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User