सुलतानपुर: कादीपुर में खोज आफ टैलेंट कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Tuesday, September 10, 2024 - 13:39
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर में खोज आफ टैलेंट कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर के होटल सरोज इन में देश के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को आज एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के जाने-माने पत्रकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त तिवारी देवदूत बानर सेना के संयोजक अजीत सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार बिजनेस स्टैंडर्ड के यूपी हेड सिद्धार्थ कलहंस, मीडिया मंच के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार टीबी सिंह, नवभारत के यूपी ब्यूरो चीफ राजेश मिश्रा देवदूत बानर सेना की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीती श्रीवास्तव उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, रिंकू अग्रहरि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त तिवारी ने कहा कि आज पत्रकारिता सबसे कठिन दौर से गुजर रही है देश और समाज का चौथा स्तंभ देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर एक नई दिशा देने के उपक्रम में लगा हुआ है। निचले स्तर पर कार्य करने वाले हमारे पत्रकार साथियों को सबसे अधिक संघर्ष का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम के आयोजकों ने अपने इस कार्यक्रम में विशिष्ट ब्यक्तियो के सम्मान के साथ साथ क्षेत्रीय पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित कर सुन्दर कार्य किया है। देवदूत बानर सेना के संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि देश और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित कर आयोजक मण्डल में सराहनीय कदम उठाया है। देवदूत बानर सेना एक ऐसा संगठन है जो समाज के हर जरूरतमंद लोगों की सहायता बिना किसी लाग लपेट के करता है। 

सामाजिक बैमन्स्यता खतम कर सहयोग की भावना जागृत करना हमारी संस्था का उद्देश्य है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए उत्साहवर्धन क्रम में आयोजकों ने मेहंदी प्रतियोगिता रूप सज्जा प्रतियोगिता (ब्यूटी पार्लर)का आयोजन आयोजित किया।इस प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।आये हुए अतिथियों व सम्मानित विभूतियों को आयोजकों ने बुके और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक विकास अग्रहरि गोलू, अमित कुमार सिंह राजा, कादीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ श्रवण कुमार मिश्र,नगर पंचायत कादीपुर अध्यक्ष आनंद जायसवाल,यशकुमार अग्रहरि, सत्या माइक्रो कंपनी के एमडी विवेक तिवारी ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User