सुलतानपुर: कादीपुर के सौहार्द बरनवाल  को नई दिल्ली में मिला भारत न्याय पुरस्कार

Saturday, August 24, 2024 - 17:42
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर के सौहार्द बरनवाल  को नई दिल्ली में मिला भारत न्याय पुरस्कार

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर के युवा समाजसेवी सौहार्द बरनवाल को नई दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में डिस्प्यूट रेजोल्यूशन हब नई दिल्ली एवं भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में  रामदास अठावले केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री, राहुल भूचर बॉलीवुड अभिनेता ,डॉ० मोक्ष कल्याण अध्यक्ष राष्ट्रीय विवाद समाधान तथा मोहित नारायण राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन ने कादीपुर के सौहार्द बरनवाल को कोविड 19 काल के दौरान कार्य करने तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करते रहने को देख चयन कर नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में भारत न्याय पुरस्कार से सम्मानित किया है तथा जिससे जिले का  गौरव बढ़ा है। इस समारोह में पूरे देश से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट तथा समाजसेवा कर रहे  समाजसेवियों  को पुरस्कार प्रदान किया गया।  बताते चलें कि सौहार्द बरनवाल  ने मेरी माटी मेरा देश तथा राष्ट्रीय युवा उत्सव जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमोंमें जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा मतदाता जागरूकता, यातायात सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण, देश के विकास तथा युवाओं के उत्थान आदि अपने कार्यों के माध्यम से कार्य कर सेवा दे रहे हैं। 

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User