कांग्रेस और ममता के बीच भी हो गया समझौता

इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारा होने लगा है। कांग्रेस का सपा, आप से समझौता होने के बाद अब टीएमसी से भी बात तय हो गई है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Sunday, February 25, 2024 - 06:38
0
कांग्रेस और ममता के बीच भी हो गया समझौता

नई दिल्ली (आरएनआई) इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारा होने लगा है। दलों के आपसी समझौते हो रहे हैं। सीटों के ऐलान हो रहे हैं। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हुई और शनिवार को आप और कांग्रेस के बीच समझौता तय हो गया। वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि अब कांग्रेस और टीएमसी के बीच भी सीट बंटवारा तय हो गया है।

पश्चिम बंगाल में पहला जहां ममता दीदी की पार्टी कांग्रेस को केवल दो ही सीटें दे रही थीं, वह अब पांच सीटों पर बात तय हो गई है।  कांग्रेस अब बंगाल की 42 सीटों में से 5 पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश की दार्जिलिंग, रायगंज, दक्षिण माल्दा, बहरामपुर और पुरुलिया सीट से चुनाव लड़ेगी।

दोनों पार्टियों के बीच असम और मेघालय में भी समझौता हुआ है। कांग्रेस टीएमसी को मेघालय में तूरा सीट देने को तैयार है। असम में भी कांग्रेस टीएमसी के लिए एक सीट छोड़ेगी। यह माना जा रहा था कि टीएमसी इंडिया गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ेगी और वह बंगाल में कांग्रेस को दो सीटों से ज्यादा नहीं देगी। कांग्रेस 2 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पर कायम थी।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ। गठबंधन के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिली है। इसके साथ ही गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 24 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और दो सीटों पर आप के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। 

हरियाणा की 9 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतरेंगे, कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ की सीट भी कांग्रेस के हिस्से आई है, लेकिन पंजाब को लेकर दोनों दलों के बीच बात नहीं बनी है और वहां दोनों दल अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User