कहासुनी ने लिया घातक रूप आधा दर्जन घायल दो की स्थिति नाजुक

Monday, January 22, 2024 - 16:17
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर । सरपतहां थाना क्षेत्र के   सेखाई गांव की घटना छः से अधिक लोग घायल दो की स्थिति चिंताजनक।
बता दे कि जिले के सरंपतहां थाना क्षेत्र स्थित सेखाई गांव में निवासी राम मिलन के मकान के पास बीती रात पड़ोस के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें राम मिलन का पुत्र नंद किशोर बीच-बचाव करने पहुंचा था। मामला नहीं सुलझने पर नंदकिशोर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बात से नाराज एक पक्ष के दर्जनभर से अधिक की संख्या में दबंग युवकों ने सोमवार की सुबह राम मिलन यादव के घर पर लाठी डंडा और असलहा के साथ पहुंचकर हमला कर दिया। लाठी डंडा से पीटने के बाद ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग में राम मिलन यादव (58), अमरजीत यादव (40), अनुराग यादव (35), नंदकिशोर (36), करिश्मा (19) अनुराग (18) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां राम मिलन और नंदकिशोर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने बताया की सरपतहां पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र के सेखाई गांव में मारपीट की खबर पर पहुंची सरपतहां थाना व शाहगंज कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई है। वहीं घटना में सीओ शाहगंज हेमंत कुमार ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमले किए गए जिसमें 6 घायल हुए हैं जिसमें दो के पैर में छर्रे लगे हैं जिन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। वही इस घटना को लेकर कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User