कहर ढाएगी ठंड: अगले तीन दिन लगातार गिरेगा पारा, कोहरे और कड़ाके की सर्दी के लिए रहें तैयार

Nov 10, 2025 - 09:57
 0  135
कहर ढाएगी ठंड: अगले तीन दिन लगातार गिरेगा पारा, कोहरे और कड़ाके की सर्दी के लिए रहें तैयार

आगरा (आरएनआई)। उत्तर भारत में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण आगरा समेत पूरे मंडल में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले तीन दिनों में पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा। सुबह और देर शाम के समय तापमान में अचानक गिरावट लोगों को कंपकंपी महसूस कराएगी।

रविवार को सूर्योदय का समय 6:25 बजे और सूर्यास्त 5:39 बजे दर्ज किया गया। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम के समय विशेष सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और जरूरतमंदों को भी गर्म वस्त्र उपलब्ध कराने की सलाह दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.