कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर में बालिकाओं को किया गया जागरूक

Monday, November 20, 2023 - 17:34
Updated: 3 years ago
0
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर में बालिकाओं को किया गया जागरूक

शाहजहांपुर, (आरएनआई) जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक नमिता यादव ने बताया कि वर्तमान समय में हो रहे साइबर क्राइम, उनके अधिकारों के प्रति बालिकाओं को जागरूक रहना होगा। वन स्टॉप सेंटर के किर्यान्वन व कार्यप्रणाली के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। छात्राओं को बताया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर वह वन स्टॉप सेंटर आकर अपनी समस्या का समाधान कर सकती हैं।

प्रभारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने बताया कि बाल विवाह, बाल श्रम अपराध है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर भी विस्तृत चर्चा की। सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दी जैसे- निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के विषय जानकारी दी।अम्रता दीक्षित ने छात्राओं को अभिप्रेरित करते हुए  कहा कि आप अपनी शक्ति को पहचानिए। छात्राओं को स्वावलंबी बनने व किसी भी प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने सभी टोल फ्री नंबर जैसे 108 ,112, 181, 1098, 1076 1090 आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, प्रभारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित,वार्डेन अनुरंजना, अर्चना बिश्नोई, सुचिता सिंह आराधना श्रीवास्तव, आरती, सुधारानी स्टाफ, छात्राएं आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User