कलेक्‍टर ने सामग्री वितरण स्थल पी की कॉलेज गुना पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मतदान दलों की परिवहन व्‍यवस्‍था का भी निरीक्षण किया

May 5, 2024 - 22:39
May 5, 2024 - 22:40
 0  702
कलेक्‍टर ने सामग्री वितरण स्थल पी की कॉलेज गुना पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मतदान दलों की परिवहन व्‍यवस्‍था का भी निरीक्षण किया

गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 06 मई 2024 को प्रातः  शासकीय पीजी कॉलेज गुना से संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बमोरी एवं गुना के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण किया जायेगा। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने देर शाम कॉलेज पहुंचकर सामग्री वितरण स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मतदान दलों के वाहनों के रवाना स्थल संजय गांधी स्टेडियम एवं सर्किट हाउस कृषि फार्म आकाशवाणी रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान दलों को सामग्री वितरण के दौरान असुविधा न हो , इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

सामग्री वितरण स्थल पी जी कॉलेज गुना में मतदान दलों को मतदान सामग्री टेबल पर प्राप्त होगी। पेयजल, फूड, चिकित्सा के काउंटर लगाए गए हैं। मतदान दलों की सुविधा के लिए फ्लेक्स बैनर के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित की गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए कक्षों के सामग्री का वितरण किया जाएगा । छाया, कूलर के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 


इस दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति जिया फातिमा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गुना रवि मालवीय, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बमोरी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, डिप्‍टी कलेक्‍टर अमित सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मंजूषा खत्री, सहायक संचालक जनसंपर्क सुश्री सोनिया परिहार, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. आर.ऋषिश्‍वर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0