कलेक्टर द्वारा शहर की निर्माणाधीन सड़क का किया औचक निरीक्षण
निर्माण एजेंसी को निर्माणाधीन सड़क के कार्य में गति लाने और वन-साइड कार्य पहले पूर्ण करने के संबंध में दिये आवश्यक निर्देश ।
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा आज गुना शहर में स्थित मारूति शोरूम से चिंताहरण तक एवं दो खम्बा से मण्डी गेट तक निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान निर्माण एजेंसी पीडब्लयूडी के कार्यपालन यंत्री एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन सड़क की मारूति शोरूम से चिंताहरण तक की एक साइड पहले पूर्णं की जावे, जिससे की वाहन आवागमन अवरूद्ध न हो। इस दौरान डीई एमपीईबी गुना को निर्देशित किया गया कि सड़क के किनारे स्थित बिजली के खम्बो की शिफ्टिंग की कार्यवाही शीघ्र की जावे। इसी प्रकार चिंताहरण मंदिर के पास लटके हुए बिजली के तारों को शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात दो खम्बा से लेकर मंडी गेट तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया और संबंधित एजेंसी को कार्य में गति लाने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान कलेक्टर द्वारा चिंताहरण मंदिर एवं दो खम्बा स्थित एसएसटी नाकों का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना रवि मालवीय, ईई पीडब्लयूडी वीके माथुर, डीई एमपीईबी राजेन्द्र सिंह, तहसीलदार गुना गौरीशंकर बैरवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव सहित संबंधित थाना क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)