कलेक्टर द्वारा झांकी विसर्जन स्थल सिंगवासा तालाब का किया गया निरीक्षण

सिंगवासा तालाब जाने वाले रेलवे ब्रिज रास्ते के मरम्मत कराए जाने के दिए निर्देश। 

Sep 13, 2024 - 23:27
Sep 13, 2024 - 23:31
 0  918

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा कल 14 सितंबर डोल ग्यारस को होने वाले गणपति की झांकियों के विसर्जन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं  व्यवस्था के संबंध में सिंगवासा तालाब के विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान सिंहवासा तालाब जाने वाले  रेलवे ब्रिज के नीचे रास्ते के मरम्मत कराए जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर द्वारा रेलवे अधिकारी को एमपीईबी के सहयोग से पुल के नीचे गड्डों में वेस्ट मटेरियल डलवाने एवं बिजली विभाग को लाइट के खम्बे लगाकर लाइट लगवाने निर्देशित किया गया। साथ ही ब्रिज के आसपास के पेड़ व झाड़ियों को कटवाकर व्यवस्थित करने के लिए नगरपालिका एवं उद्यानकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए।

आज निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा गणेश झांकी विसर्जन स्थल सिंगवासा तालाब के किनारे पोल लगाकर लाइट लगवाने, विसर्जन स्थल पर तालाब किनारे पाइप लगाकर चेन लिंक लगवाने के निर्देश एमपीईबी और नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए। 

इस अवसर पर एएसपी मान सिंह ठाकुर, तहसीलदार नगर जी.एस.बैरवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow    RNI News Channel on WhaApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0