कलेक्‍टर द्वारा जिला अस्‍पताल परिसर में भ्रमण कर पार्किंग व्‍यवस्‍था करने के दिये निर्देश

अस्‍पताल परिसर में स्थित पेड़ों की छटाई और निर्माणाधीन मलबे को हटाने के दिये निर्देश। 

Tuesday, September 17, 2024 - 18:05
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज जिला चिकित्‍सालय का भ्रमण कर व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये गये।

 कलेक्‍टर द्वारा आज चिकित्‍सालय के निरीक्षण के दौरान परिसर के पेड़ो की छटाई करने और पुलिस सहायता केंद्र व परिसर में स्वयं खड़े होकर पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित कराई और वेटिंग क्षेत्र में और पंखे लगवाए। इस दौरान उन्‍होंने जेसीबी लगवाकर परिसर का मलवा हटवाया और साफ सफाई करवाई।

 उन्‍होंने ब्लड बैंक पेथेलोजी के सामने का बोर्ड हटवाने और मेटरनिटी ओटी के सामने पार्किंग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार हॉस्पिटल गेट के पास स्थित हेल्पलाइन केंद्र का शेड कटवाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। 

कलेक्‍टर के आदेश पर नपा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अमले द्वारा त्‍वरित की गई कार्यवाही
आज कलेक्‍टर द्वारा चिकित्‍सालय परिसर के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर पालिका एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अमले द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्‍सालय के पेड़ों की छटाई एवं निर्माणाधीन मलबे को हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User