कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में आये आवेदकों से चर्चा कर, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

Tuesday, January 30, 2024 - 18:32
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में आये आवेदकों से चर्चा कर, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस द्वारा कलेक्‍ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में प्रात: 11 बजे से जनसुनवाई प्रारंभ हुयी। इस दौरान जनसुनवाई में आये आवेदकों से चर्चा कर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये गये।

उल्लेखनीय हैं कि आज जनसुनवाई के दौरान लगभग 360 आवेदन प्राप्‍त हुये इस दौरान जनसुनवाई में आये लोगों की शिकायतों का निराकरण किया जाता हैं, हर सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदक जनसुनवाई में उपस्थित संबंधित विभाग प्रमुख के पास पहुंच रहे हैं। विभाग प्रमुख आवेदक की समस्‍या को सुनकर आवेदन पर अपनी टीप लिखते हैं। इसके बाद बारी-बारी से आवेदक कलेक्टर के पास पहुंचते हैं। कलेक्टर द्वारा निराकरण की टीप सहित आवेदकों को शिकायत के निराकरण की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाता हैं। 

जनसुनवाई से पूर्व कलेक्टर द्वारा विगत जनसुनवाई के आवेदनों के निराकरण की संबंधित अधिकारियों से विस्‍तृत समीक्षा की गयी।  आज आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक सहित समस्‍त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User