कलेक्‍टर द्वारा किया गया जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकासखण्‍ड स्तरीय अमले को भी ऑनलाइन जनसुनवाई से जोड़ा गया। आवेदिका शालिनी नामदेव को आर्थिक सहायता के लिये मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश। 

Tuesday, June 18, 2024 - 21:30
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा किया गया जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन
गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के जनुसनवाई कक्ष में आज कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आमजनों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया। 
इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

आज जनसुनवाई के दौरान आने वाले आमजनों के लिए बैठक व्‍यवस्‍था व पेयजल व्‍यवस्‍था के साथ ही शिकायतों को पंजीबद्ध करने एवं उनकी पावती देने के लिए विशेष व्‍यवस्‍था करायी गई। कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा जनसुनवाई के दौरान आए आमजनों को कुर्सियों पर बिठाकर बारी-बारी से व्‍यक्तिश: जनसुनवाई कक्ष में शिकायतों को क्रम से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार अनुभाग स्‍तर पर भी जनुसनवाई का आयोजन किया गया। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व से कलेक्‍टर द्वारा आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के संबंध में वर्चुअली चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिये गये। 
आवेदिका शालिनी नामदेव को आर्थिक सहायता के लिये मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
जनुसनवाई के दौरान बूढे़ बालाजी गुना निवासी आवेदिका शालिनी नामदेव द्वारा आवेदन प्रस्‍तुत कर बताया गया कि उनके पति की किडनी खराब होने से  09 अप्रैल 2021 को मृत्‍यु होने से उनकी आर्थिक स्थिति काफी गंभीर हो गई है। उनके दो छोटे बच्‍चों की जिम्‍मेदारी पूरी तरह से आने से श्रीमति शालिनी नामदेव द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने सहित गरीबी रेखा का कार्ड जारी करने का निवेदन किया गया, जिस पर कलेक्‍टर द्वारा मौके पर ही आर्थिक सहायता के निर्देश संबंधित सीएमएचओ एवं तहसीलदार को दिये गये। 
जनसुनवाई के दौरान विंध्‍यांचल कालोनी गुना के वार्ड नंबर 22 से संबंधित शिकायतकर्ताओं ने अवगत कराया कि नाली में अतिक्रमण के दौरान पानी निकास अवरूद्ध हो रही है, जिस पर त्‍वरित कार्यवाही करने हेतु मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी एवं तहसीलदार नगरीय को मौके पर जाकर देखने एवं निराकरण करने के निर्देश दिये गये। 

आज जनसुनवाई के दौरान राजस्‍व विभाग, बैंक, सहकारिता, वन, स्‍वास्‍थ्‍य, ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य सहित विभिन्‍न विभागों से संबंधित 286 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिन पर कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User