कलेक्टर की संवेदनशीलता से बदली सपना की तकदीर, स्कूल बंद होने के बाद भी नहीं रुकी पढ़ाई

Tuesday, April 22, 2025 - 19:17
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर की संवेदनशीलता से बदली सपना की तकदीर, स्कूल बंद होने के बाद भी नहीं रुकी पढ़ाई

गुना (आरएनआई) जनसुनवाई के दौरान आज आवेदक श्रीमती प्रीति नामदेव ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि उनकी पुत्री सपना नामदेव ने “आरटीई” (निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम) के अंतर्गत आईटीएस स्कूल से कक्षा तीसरी तक की पढ़ाई प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। किंतु विद्यालय की मान्यता समाप्त हो जाने से अब सपना की शिक्षा बाधित हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश दिलाना संभव नहीं हो पा रहा था।
इस समस्या को सुनते ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्ची की शिक्षा किसी भी स्थिति में बाधित न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सपना नामदेव एक होनहार छात्रा है और उसकी पढ़ाई जारी रहना अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सपना का प्रवेश “सीएम राइज स्कूल” में करा दिया गया है, जिससे वह अब सुचारु रूप से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User