कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना सिरसी क्षेत्र में हुयी घटना का लिया जायजा

Monday, January 6, 2025 - 21:01
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना सिरसी क्षेत्र में हुयी घटना का लिया जायजा

गुना (आरएनआई) जिले के सिरसी क्षेत्र के ग्राम करेली में विगत दिवस रात्रि में दो पक्षों में विवाद की घटना घटित हुई थीl इस संबंध में आज कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्‍हा द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने घटनास्थल पर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने प्रभावित लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें हर संभव मदद का आश्‍वासन दिया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कीl उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, नायब तहसीदार एमएल पंथी सहित अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User