कलकत्ता हाईकोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक: जांच में जुटी पुलिस

एक अधिकारी ने बताया कि इस अपराध के पीछे शामिल शरारती तत्वों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।  हाईकोर्ट के यूट्यूब चैनल पर एक अश्लील वीडियो प्रसारित किया गया, जिसके बाद हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत रोक दी गई।

Oct 29, 2024 - 10:32
 0  513
कलकत्ता हाईकोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक: जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता (आरएनआई) साइबर अपराधियों ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया था। यह घटना तब घटी, जब अवकाश पीठ एक मामले की सुनवाई कर रही थी। अदालत की आईटी विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी है। शिकायत दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम सेक्शन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। 

अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच जारी है। हम इस अपराध के पीछे शामिल शरारती तत्वों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट के यूट्यूब चैनल पर एक अश्लील वीडियो प्रसारित किया गया, जिसके बाद हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत रोक दी गई। खबरों के मुताबिक, कुछ देर के व्यवधान के बाद, एक अलग लिंक का उपयोग करके लाइव-स्ट्रीमिंग फिर से शुरू की गई।

घटना कैसे हुई, इसकी जांच हाईकोर्ट की आईटी सेल कर रही है। इससे पहले, साइबर अपराधियों ने सुप्रीम कोर्ट का भी यूट्यूब चैनल हैक कर लिया था। कोर्ट नंबर सात में जस्टिस सुभेंदु सामंतर सुनवाई कर रहे थे। कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यूट्यूब चैनल पर कुछ अश्लील तस्वीरें प्रसारित हुईं। आपत्तिजनक फुटेज प्रसारित होने के बाद लाइव-स्ट्रीमिंग तुरंत रोक दी गई।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.