कल लेंगे सीएम मोहन यादव नव नियुक्त मंत्रिमंडल के साथ बैठक, करेंगे प्रदेश के विकास और पीएम मोदी की गारंटी को लेकर चर्चा!

Dec 25, 2023 - 22:09
Dec 25, 2023 - 22:09
 0  3.1k
कल लेंगे सीएम मोहन यादव नव नियुक्त मंत्रिमंडल के साथ बैठक, करेंगे प्रदेश के विकास और पीएम मोदी की गारंटी को लेकर चर्चा!

भोपाल (आरएनआई) सोमवार को सीएम मोहन यादव सरकार के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। कैलाश विजीवर्गीय, राकेश सिंह, प्रह्लाद सिंह पटेल, इन्दर सिंह परमार, प्रद्युमन सिंघन तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग समेत 28 विधायकों को राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम मोहन यादव ने मंगलवार सुबह 11 बजे पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह सीएम यादव कैबिनेट की दूसरी बैठक है।

26 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठक में सभी 31 मंत्री शामिल होंगे। मीटिंग में मध्यप्रदेश के विकास और भविष्य के कार्य योजनाओं की चर्चा की जाएगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के वादों और गारंटी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें कि 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे। जिसके बाद 13 दिसंबर को वर्तमान मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव और दोनों उपमुख्यमंत्रियों (राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा) ने शपथ ग्रहण किया था। इसी दिन पहली कैबिनेट बैठक हुई थी। 13 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। सोमवार को 18 विधायकों ने कैबिनेट और 10 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0