कमालुद्दीन अंसारी पुनः सपा के नगर अध्यक्ष नामित

Wednesday, March 20, 2024 - 20:51
Updated: 3 years ago
0
कमालुद्दीन अंसारी पुनः सपा के नगर अध्यक्ष नामित

जौनपुर (आरएनआई) संगठन को बूथ स्तर पर और गतिशील बनाने के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कमालुद्दीन अंसारी को पुन: जौनपुर नगर का तथा सुजीत जायसवाल को नगर पंचायत गौराबादशाहपुर का अध्यक्ष नामित किया है। 
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य कमालुद्दीन अंसारी और सुजीत जायसवाल को मनोनयन पत्र सौंपते हुए अविलंब कार्यकारिणी बनाकर सूची ज़िला इकाई को सौंपने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, वरिष्ठ नेता लाल मोहम्मद राइनी, ज़िला सचिव गण शाहनवाज़ खान शेखू, मनोज कुमार मौर्य, कपिलदेव यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष नंदलाल यादव नंदू, तौफीक अहमद, अतिश सोनकर, गामा यादव, रेयाज़ुद्दीन अल्वी, राजा नवाब, अज़ीम जौनपुरी आदि उपस्थित रहे ।उक्त आशय की सूचना ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User